Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब तक इसके अनुरूप बारिश नहीं हुई है। इस वजह से गर्मी और उमस बनी हुई है। पंजाब जहां जुलाई में अब तक 3 फीसदी अधिक बारिश हुई, वहीं चंडीगढ़ में सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

हालांकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे चल रहा है। फरीदकोट में 38.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज (9 जुलाई) से अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। लेकिन 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है।

उधर, हिमाचल में मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इससे इन इलाकों में जलभराव, लैंडस्लाइड का डर है।

बिजली की मांग 15,405 मेगावाट पहुंची

गर्मी और उमस के कारण पंजाब में बिजली की मांग 15,405 मेगावाट दर्ज की गई। इसमें 4,905 मेगावाट बिजली राज्य के अपने बिजलीघरों से बनी, जबकि 10,518 मेगावाट नेशनल ग्रिड से ली गई। फिलहाल सरकार अतिरिक्त बिजली खरीदकर मांग पूरी कर रही है। हालांकि ऐसी स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।

अभी डेंजर लेवल से नीचे बांधों का जलस्तर

बीबीएमबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाखड़ा बांध में 39,834 क्यूसेक और पौंग बांध में 21,459 क्यूसेक पानी की आमद दर्ज की गई। वहीं, भाखड़ा बांध से 24,287 क्यूसेक और पौंग बांध से 17,219 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वर्तमान में भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,568.66 फीट और पौंग बांध का जलस्तर 1,318.96 फीट है, जो दोनों बांधों के निर्धारित अधिकतम जलस्तर से काफी नीचे है। भाखड़ा बांध का अधिकतम चेतावनी स्तर 1,680 फीट और पोंग बांध का 1,390 फीट निर्धारित है।

आज बारिश की संभावना है

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 9 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और ट्राईसिटी में मानसून सक्रिय रहेगा तथा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके बाद 10 जुलाई से मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ेंगी और अगले दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम सामान्य से ठंडा और सुहावना बना रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!