Thursday , October 1 2026
Breaking News

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मैच देखने के लिए जापान जाने की केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से इस दौरे को रद्द करते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है।राज्य सरकार के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के दौरान किसी भी वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती होती है। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता।

1 अक्टूबर को सेमीफाइनल, 3 को फाइनल बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुकाबले देखने के लिए जापान जाने का निमंत्रण मिला था। एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 1 अक्टूबर और फाइनल 3 अक्टूबर को होने हैं।

  • एशियन हॉकी फेडरेशन ने भेजा निमंत्रण: मुख्यमंत्री मान को यह निमंत्रण 21 सितंबर को एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से मिला था। उन्हें आइची-नागोया एशियन गेम्स में हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम चरणों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। निमंत्रण में 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 2-3 को फाइनल मुकाबलों का उल्लेख था।

  • पंजाब में भी एक बड़ा हॉकी टूर्नामेंट होने वाला है: मान को जापान आने का निमंत्रण ऐसे समय मिला, जब पंजाब में भी बड़ा हॉकी टूर्नामेंट होने वाला है। पंजाब 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।

  • व्यवस्थाओं को करीब से देखने का मौका: एशियन हॉकी फेडरेशन का कहना था कि जापान दौरे से पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को करीब से देखने का मौका मिल सकता है। इससे पंजाब में होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में भी मदद मिल सकती है।

पहले भी विदेश यात्राओं की मंजूरी को लेकर हुआ विवाद CM की जापान यात्रा इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि इससे पहले भी कुछ विदेश यात्राओं के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली थी। अगस्त 2024 में विदेश मंत्रालय ने मान को पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मैच देखने के लिए फ्रांस जाने की मंजूरी नहीं दी। मान को 3 से 9 अगस्त तक पेरिस में रहना था। उस समय केंद्र के फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र के बीच राजनीतिक विवाद भी हुआ था।

ब्रिटेन और इजरायल यात्रा को राजनीतिक मंजूरी नहीं इसके बाद जनवरी 2026 में भी केंद्र ने मान की प्रस्तावित ब्रिटेन और इजरायल यात्रा को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी थी। यह यात्रा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों तक पहुंच बनाने के कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित थी। इस दौरे में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के भी शामिल होने की योजना थी।

दिसंबर 2025 में जापान-दक्षिण कोरिया गए थे मान मुख्यमंत्री भगवंत मान आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए विदेश यात्राएं कर चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जापान का दौरा किया था। इसके बाद वे निवेश से जुड़े कार्यक्रमों के लिए दक्षिण कोरिया भी गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!