Thursday , July 30 2026
Breaking News

दुखद : बेटे की शादी के तुरंत बाद चले गए थे खनौरी बॉर्डर पर, आंसू गैस के गोले ने ली किसान की जान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : किसान आंदोलन 2.0 दौरान एक और दुखद खबर आ रही है। खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो गई। मृतक किसान दर्शन सिंह (62) बठिंडा के गांव अमरगढ़ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आंसू गैस की चपेट में आने से उनकी जान गई है। किसान दर्शन सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे की शादी की थी। पिछले कई दिनों से खनौरी बार्डर पर डटे थे।

दर्शन सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। किसान ने अपनी बेटी की शादी करीब आठ वर्ष पहले कर दी थी और इकलौते बेटे की शादी कुछ दिन पहले की थी। इसके बाद वह किसान आंदोलन में शामिल होने खनौरी बॉर्डर आ गए थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान दर्शन सिंह के पास आठ एकड़ जमीन थी। उन पर पांच लाख रुपये से अधिक का कर्ज था।

खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने बताया कि दर्शन सिंह भी अन्य किसानों की तरह हरियाणा पुलिस का सामना कर रहे थे। पुलिस ने गोले फेंके। इनके धुएं की चपेट में आने से दर्शन सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद मौत हो गई। किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

गांव में छाया मातम

शुक्रवार को सुबह जैसे ही किसान दर्शन सिंह की मौत की सूचना गांव पहुंची तो शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों के अनुसार किसान दर्शन सिंह पिछले किसान आंदोलन में भी भाग लेने दिल्ली गए थे। इस बार 13 फरवरी से लगातर खनौरी बॉर्डर पर डटे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!