Wednesday , September 9 2026
Breaking News

डिसमिस किए गए एसएचओ नवदीप सिंह की पत्नी आई सामने, बोली-मेरे पति को कुछ नेताओं ने फंसाया, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : ढिल्लों बर्दस सुसाइड केस में डिसमिस किए गए एसएचओ नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर आज खुलकर सामने आई। उन्होंने पति का बचाव करते हुए कुछ नेताओं पर उन्हें जानबूझकर फंसाने के आरोप लगाए। सुखविंदर कौर का कहना है कि उनके पति ने किसी को भी थाने में टार्चर नहीं किया और ना ही पगड़ी उतरवाई। कुछ नेताओं ने साजिश के तहत उनके पति को फंसाया है।

उन्होंने कहा कि उनके पति को दो बार सीएम मेडल मिल चुका है और हाल ही में 15 अगस्त को उन्हें बेस्ट आफिसर का अवार्ड मिला है। ऐसे में 20 दिन के बाद वही बेस्ट आफिसर कैसे क्रिमिनल बना दिया गया। सुखविंदर कौर ने कहा कि उन्हें जश्नबीर और मानवजीत के परिवार के साथ हमदर्दी है, लेकिन इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

बता दें कि थाना एक के एसएचओ नवदीप सिंह, मुंशी और महिला कांस्टेबल से दुखी होकर दो भाईयों ने ब्यास दरिया में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने जश्नबीर की लाश बरामद कर ली थी, लेकिन मानवजीत का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने नवदीप व उसकी टीम पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कल डीजीपी गौरव यादव ने नवदीप को डिसमिस कर दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!