Tuesday , September 8 2026
Breaking News

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, अमेरिका में पहली बार हो रहा टूर्नामेंट, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : इस साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले जाने हैं, जो वेस्टइंडीज और यूएसए के कुल 9 मैदानों पर आयोजित होंगे. टी20 विश्व कप 2024 का शुरुआती मुकाबला मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच 1 जून को होगा. फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है.

भारत-पाकिस्तान की इस दिन होगी टक्कर

भारतीय टीम को आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के साथ रखा गया है. भारतीय टीम के शुरुआती तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में होंगे. भारतीय टीम अपना पहला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी. वहीं उसका दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान से होगा. जबकि भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ रखा गया है.

भारतीय टीम का शेड्यूल
5 जून – Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून – VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून – VS अमेरिका, न्यूयॉर्क
15 जून – VS कनाडा, फ्लोरिडा

ऐसा रहेगा आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल 3 स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

यानी कि अगला टी20 वर्ल्ड कप पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!