Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन आज रद्द रहेगी:यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, लुधियाना से रवाना होगी ट्रेन; वापसी यात्रा पर भी पडे़गा असर

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन आज (29 अप्रैल) जालंधर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दिल्ली से 2 बजकर 45 मिनट पर चलेगी, लेकिन जालंधर नहीं आएगी। ट्रैक रिपेयर के चलते इसे लुधियाना तक ही चलाया गया है। रेलवे ने परिचालन संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के सफर में कटौती की है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस बदलाव की पुष्टि की है। यह निर्णय रेलवे के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इस बदलाव का सीधा असर जालंधर और लुधियाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

इन ट्रेनों के रूट में हुई कटौती

रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेन नंबर इसी तरह, वापसी की यात्रा पर भी इसका असर दिखेगा। ट्रेन नंबर 14682 (जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन) जो आज 29 अप्रैल 2026 को जालंधर से चलने वाली थी, वह अब जालंधर से नहीं चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यानी जालंधर से लुधियाना के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लुधियाना और जालंधर के बीच का खंड इन दो दिनों के लिए इन विशिष्ट ट्रेनों की सेवाओं से वंचित रहेगा। अचानक हुए इस बदलाव से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने पहले से जालंधर के लिए आरक्षण करा रखा है।

रेलवे ने पूछताछ काउंटरों को अलर्ट पर रखा

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विनम्र अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक पूछताछ सेवा के माध्यम से ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। स्टेशन पर किसी भी भ्रम से बचने के लिए रेलवे ने पूछताछ काउंटरों को भी अलर्ट पर रखा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!