Tuesday , October 20 2026
Breaking News

जालंधर- शादी की जिद पर दीवार पर पटका सिर:गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में खुलासा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गेस्ट हाउस में युवती की लाश मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात से गुस्साए युवक ने उसका सिर दीवार पर पटक दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह उसके साथ सिर्फ लिव-इन में रहना चाहता था। उसके पिता शिवसेना के नेता हैं।

युवती की बहन दीपिका शर्मा ने बताया कि ज्योतिका की बेरहमी से हत्या की गई। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पैर मुड़े हुए थे। आरोपी विशु डींगरा 2 साल से बहन के पीछे पड़ा था। वह डेढ़ लाख रुपए ठग चुका था।

ज्योतिका शर्मा का सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में शव मिला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी विशु डींगरा को मंगलवार को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ।

इसके बाद जालंधर के ही किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में अकेली बची बड़ी बहन दीपिका ने छोटी बहन ज्योतिका की चिता को मुखाग्नि दी।

मृतका की बड़ी बहन ने ये बातें कहीं…

  • लुधियाना की रहने वाली थी युवती: मृतका ज्योतिका शर्मा मूल रूप से लुधियाना के टिब्बा रोड की रहने वाली थी। ज्योतिका की बहन दीपिका के अनुसार, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता प्रेम कुमार का निधन पिछले साल ही हुआ। जबकि, मां का करीब 12 साल पहले ही देहांत हो गया।

  • पिता के गुजरने के बाद बहन की ससुराल रहने लगी: मां के गुजरने के बाद पिता ही उनकी देखभाल कर रहे थे। फिर पिता भी गुजर गए तो परिवार में केवल दो बहनें ही बची थीं। इसके बाद ज्योतिका अपनी बड़ी बहन दीपिका के साथ उसके ससुराल फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रही थी।

  • मौसी से झगड़कर जालंधर आई: हालांकि, कुछ समय से पारिवारिक आपसी अनबन चल रही थी। इसके चलते लगभग 3 महीने पहले ज्योतिका बड़ी बहन से झगड़कर पंजाब आ गई थी। पंजाब आकर वह फिल्लौर में अपनी मौसी के घर रहने लगी, लेकिन यहां भी उसका झगड़ा हुआ और शुक्रवार (7 अगस्त) को वह मौसी के घर से भी नाराज होकर निकल गई और जालंधर शहर आ पहुंची।

  • आरोपी ने ज्योतिका के परिवार से मांगे पैसे: दीपिका का आरोप है कि विशु करीब 2 साल से ज्योतिका का पीछा कर रहा था। वह ज्योतिका को लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। उसका पीछा छोड़ने के नाम पर उसने पिता से रुपए मांगे थे।

  • दीपिका से भी 50 हजार रुपए ऐंठे: दीपिका के मुताबिक, आरोपी ने पिता प्रेम कुमार से उनके जीवित रहते 1 लाख रुपए लिए भी थे। फिर पिता के देहांत के बाद भी आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं। उसने पीछा न करने के नाम पर दीपिका से भी 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। इतने पैसे लेने के बावजूद उसने ज्योतिका का पीछा बंद नहीं किया।

  • शरीर पर चोट के निशान: अंतिम संस्कार के समय दीपिका ने कहा- ज्योतिका की आंखें बुरी तरह सूजी हुई थीं और उसका एक पैर मुड़ा हुआ था। शरीर की हालत देखकर साफ लग रहा था कि मौत से पहले उसके साथ काफी मारपीट की गई थी। विशु डींगरा ने उसे पीटा और मार दिया। पुलिस से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर परिवार को न्याय दे।

SHO बोले- आरोपी से पूछताछ जारी

थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO जतिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!