Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट से कांग्रेसी उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर आप का एक बड़ा आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर रहते बेटे को निगम में जेई पद पर किया भर्ती

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर जमीन घोटाले के बाद अब फिर एक बड़ा खुलासा किया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए अपने बेटे को नगर निगम में जुनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर भर्ती कराया।

सोमवार वार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि सुरिंदर कौर ने अपने बेटे करण सुमन को 9 जनवरी 2019 को निगम में ग्रिटिश कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर जेई भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि जालंधर में हजारों की संख्या में नौजवान इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हैं लेकिन कांग्रेस के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर उनकी जगह अपने बेटे को नौकरी दे दी।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा जेई भर्ती होने के बाद कभी काम पर भी नहीं गया। सिर्फ तनख्वाह लिया। यह स्पष्ट तौर पर सरकारी खजाने को चूना लगाना और अपने पद का फायदा उठाना है। टीनू ने ग्रिटिश कंपनी के इस नियुक्ति से संबंधित सिनियर डिप्टी मेयर का रेफरेंस दिया हुआ एक पत्र भी मीडिया को दिखाया और कहा कि सुरिंदर कौर ने पद का सिर्फ अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया।

उन्होंने सुरिंदर कौर से इस मामले पर जवाब मांगा और कहा कि दरअसल यही कांग्रेस पार्टी का कल्चर है। उसके नेता कुर्सी मिलने के बाद आम लोगों के बजाय अपने परिवार और रिश्तेदार के आर्थिक विकास के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति है कि गरीबों के हक का पैसा लूटो और उसे अपने परिवार के बीच बांटो। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने घर घर नौकरी देने का वादा किया था और जब नौकरी देने की बात आई तो उसके विधायकों और मंत्रियों ने अपने परिवार के लोगों को लगा दिया। सुरिंदर कौर का मामला कांग्रेस के उसी कल्चर का एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंदर कौर पांच साल सीनियर डिप्टी मेयर रहीं, लेकिन कभी भी आमलोगों के लिए मौजूद नहीं रही। उनका दफ्तर हमेशा बंद रहता था। वह डिप्टी मेयर रहते हुए अपने खुद के वार्ड में ट्यूबवेल तक नहीं लगवा सकीं।

कल पवन टीनू ने सुरिंदर कौर के बेटे पर जालंधर के देओल नगर में कोकाकोला कंपनी की 125 मरला कमर्शियल जमीन को गैरकानूनी ढंग से रेसिडेंशियल प्लॉट बनाकर बेचने का दावा किया और उस मामले की विजिलेंस जांच कराने की मांग की थी।

पवन टीनू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जालंधर का विकास तभी हो सकता है जब ईमानदार लोग विधायक-मंत्री बनेंगे। इसलिए भ्रष्ट नताओं को वोट के माध्यम से जवाब दें और मोहिंदर भगत जैसे ईमानदार व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुने।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!