Wednesday , February 18 2026
Breaking News

जालंधर में विधायक शीतल अंगुराल ने कांग्रेस को दिया झटका, तीन मौजूदा पार्षद हुए बीजेपी में शामिल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने सोमवार को कांग्रेस को झटका दिया है। शीतल ने कांग्रेस के तीन मौजूदा पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा दिया है। इनमें पार्षद नीरजा जैन, पार्षद कमलेश ग्रोवर और पार्षद लखबीर सिंह बाजवा शामिल है। सेहत खराब होने के कारण ज्वाइनिंग कार्यक्रम में कमलेश ग्रोवर खुद नहीं आई जबकि उनका बेटा अनमोल ग्रोवर पहुंचा था। उसी तरह लखबीर बाजवा का बेटा राहुल बाजवा भी पिता की जगह पहुंचा था। उनके अलावा शिव सेना नेता सुभाष गोरिया, आप नेता अजय बब्बल, तरसेम थापा, ओम प्रकाश, पंकज सारंगल, सन्नी आढ़ती, जतिन शर्मा, कुलदीप दीपू, पंकज कौरा व अन्य भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 में गंभीर रूप से बीमार गरीब परिवार को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 12 में आज एक जरूरतमंद परिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!