Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में लुटेरों ने बुजुर्ग महिला से छीना फोन:जट्टू नाम सुनते भड़का, चेहरे पर मारा मुक्का; पहले भी कर चुका घर से सिलेंडर चोरी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के बडाला रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला दुकानदार से मोबाइल छीन लिया। महिला ने जब लुटेरे को उसके नाम से पुकारा, तो आरोपी ने उसके चेहरे पर मुक्का मारा और फरार हो गया। पीड़िता मनजीत कौर के अनुसार, आरोपी का नाम ‘जट्टू’ है, जो पास के ही तिलक नगर का रहने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी के परिजन उसे सुधारने के बजाय उसकी हरकतों का समर्थन कर रहे हैं।

यह घटना रात के करीब 10 बजकर 11 मिनट पर हुई। पीड़िता मनजीत कौर घर के बाहर बनी अपनी करियाने की दुकान पर बैठी थीं। वह दुकान बंद करके अंदर जाने की तैयारी कर रही थीं कि तभी एक बिना नंबर प्लेट की हरे रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर मनजीत कौर के हाथ से उनका वीवो कंपनी का फोन छीन लिया।

नाम लेते ही लुटेरे ने किया हमला

मनजीत कौर ने बताया कि वह लुटेरे को पहले से जानती थीं। जब उन्होंने चिल्लाकर कहा कि जट्टू, मेरा फोन दे जा, मैं पहले ही परेशान हूं, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर या गुस्से में महिला के चेहरे पर जोर से मुक्का मार दिया। मुक्का मारने के बाद वह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मुख्य हाईवे (बटाला चौक) की ओर फरार हो गया।

आरोपी का पिछला रिकॉर्ड

पीड़िता के अनुसार, जट्टू इलाके का नामी चोर है। उसने पहले भी मनजीत कौर के घर से 2 गैस सिलेंडर चोरी किए थे। उस समय एक सिलेंडर वापस मिल गया था, लेकिन दूसरे का कोई पता नहीं चला। घटना वाले दिन भी आरोपी वारदात से पहले दुकान के बाहर दो-तीन चक्कर (रेकी) लगाकर गया था।

मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गईं, तो उसके माता-पिता और भाई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी का भाई विदेश से आया है, फिर भी वह लूटपाट करता है और उसकी मां उसे पूरी तरह से संरक्षण देती है।

असुरक्षित महसूस कर रहे हैं स्थानीय लोग

पीड़िता ने रोते हुए कहा कि मैं अब अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!