Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर में मोबाइल चोर को लोगों ने पीटा:खंभे से बांधकर डंडे मारे, बाल काटे; मुंह से निकला खून; पुलिस ने छुड़ाया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा और उसके बाल काट दिए। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और इलाज के बाद पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, राम नगर के टाली वाले चौक के पास युवक पर घर की छत के रास्ते कमरे में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर खंभे से बांधकर डंडों से पिटाई की।

जालंधर में खंभे से बंधा चोर।

जालंधर में खंभे से बंधा चोर।

पुलिस ने आरोपी की पहचान किशनपुरा निवासी वंश के रूप में की है। पूछताछ में वंश ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह एक अन्य युवक के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने दावा किया कि उसका साथी दो मोबाइल चोरी करने के बाद मौके से फरार हो गया।

तीन से चार मोबाइल फोन चोरी किए

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अन्य स्थानों से भी तीन से चार मोबाइल फोन चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपी के शरीर पर गंभीर चोटें आई

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का गुस्सा समझ में आता है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह से किसी को पीटने का अधिकार नहीं है।

कानून हाथ में न लेने की अपील

ऐसी पिटाई से आरोपी की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी और उसके साथी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

जकार्ता में छिपा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला पंजाब पुलिस के शिकंजे में, ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया गया

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

मोहाली में अपहरण के बाद बच्चा तीन घंटे में बरामद:पिता को शराब पिलाकर मासूम को लेकर भागे आरोपी, पुलिस ने अंबाला ​स्टेशन पर घेरा

मोहाली , (PNL) : मोहाली के खरड़ स्थित सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी की टीम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!