Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में मिठाई की दुकान में चौथी चोरी:चोर गल्ले से नकदी और मंदिर की तिजोरी उखाड़कर फरार

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के सुरानुसी इलाके में चोरों ने एक मिठाई की दुकान को अपना निशाना बनाया। आनंद स्वीट्स शॉप में तड़के सुबह बाइक सवार तीन चोरों ने ताले तोड़कर कबाड़ा कर दिया। चोर दुकान के गल्ले से नकदी चुराने के साथ-साथ दुकान के अंदर बने मंदिर की पूरी तिजोरी ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, यह चौथी बार है जब उनकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश चोर दुकान के बाहर आकर रुकते हैं।

कुछ देर रेकी करने के बाद, दो चोर दुकान का ताला तोड़कर बड़ी आसानी से अंदर दाखिल हो जाते हैं, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर निगरानी रख रहा होता है।

चोरों ने दुकान के गल्ले से पैसे निकाले

अंदर घुसते ही एक चोर दुकान की मुख्य तिजोरी (गल्ले) से पैसे निकालने में लग जाता है। इसी बीच दूसरा चोर दुकान में बने मंदिर की तिजोरी को खोलने का प्रयास करता है। जब तिजोरी हाथ से नहीं खुलती, तो पहला चोर पेचकस से उसे उखाड़ने की कोशिश करता है।

पेचकस से भी कामयाबी न मिलने पर चोरों की ढिठाई और बढ़ जाती है। उनमें से एक चोर गाड़ी से सिब्बल (लोहे की रॉड) लेकर आता है। चोर सिब्बल के प्रहार से मंदिर की भारी-भरकम तिजोरी को दीवार और जमीन से पूरी तरह उखाड़ देते हैं और उसे अपने साथ उठाकर फरार हो जाते हैं।

चौथी बार हुई दुकान में चोरी

दुकान के मालिक अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह उनके एक कर्मचारी का फोन आया, जिसने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। जब वह तुरंत मौके पर पहुंचे, तो दुकान का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और तिजोरियां गायब थीं।

अश्वनी कुमार के मुताबिक, चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 8 से 9 हजार रुपये उड़ाए। वहीं, जो मंदिर की तिजोरी चोर उखाड़कर ले गए हैं, उसमें भक्तों और श्रद्धा के करीब 28 से 30 हजार रुपये जमा थे। इस तरह चोरों ने कुल मिलाकर करीब 35 से 40 हजार रुपये की चोरी की है।

पीड़ित दुकानदार ने बेहद निराशा जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उनकी इसी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। बार-बार होने वाली इन वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है।

घटना के समय दुकान का सुरक्षाकर्मी बाहर गया था

घटना के समय दुकान का सुरक्षाकर्मी काम के सिलसिले में कुछ देर के लिए बाहर गया हुआ था। जब वह सुबह 5 बजे वापस लौटा, तो उसने ताले टूटे देखे। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!