Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में बस-बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत:चुनमुन मॉल के पास हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में मंगलवार को पंजाब रोडवेज की बस और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चुनमुन मॉल के पास हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार, बस और बाइक सवार दोनों चुनमुन मॉल की ओर से आ रहे थे और बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। चौक पार करते समय दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (54) निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लिया

राहगीरों के मुताबिक, बस नंबर पीबी 04 एए 7371 ने बाइक नंबर पीबी 09 क्यू 1716 को टक्कर मारी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें बस और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

बस ड्राइवर मौके से फरार

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारी ने कहा कि बस ड्राइवर की पहचान की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!