जालंधर , (PNL) :जालंधर के कबाना होटल के पास कार गुरुवार को सवार युवकों ने तेजधार हथियार से फगवाड़ा के नौजवान पर हमला कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जब कबाना होटल के पास पहुंचा तो आल्टो सवार युवकों ने घेर लिया। खून से लथपथ ट्रैक्टर चालक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से भाग गए।घटना किसी पुरानी बहसबाजी की रंजिश को लेकर हुई है। वहीं हादसे में घायल नौजवान की पहचान मुश्ताक अली निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नौजवान को उपचार के लिए फगवाड़ा अस्पताल ले गई। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है।
घायल का चाचा सखी अली घटना की जानकारी देते हुए।
सिर पर गहरे घाव, बाजू टूटी मामले की जानकारी देते हुए मुश्ताक अली ने कहा कि 5 से 6 नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया। घटना में उसके सिर पर गहरे घाव हुए। वह ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी उतारकर घर जा रहा था कि कबाना होटल के पास किरपानों और रॉड से उस पर हमला कर दिया।
हमलावारों में शफी, शौंक, लिक्यात अली गोराया के रहने वाले हैं। वह पहले भी उनके साथियों पर हमला कर चुके हैं। एक सप्ताह पहले भी उसके चाचा-ताया के लड़कों के साथ विवाद हुआ था और चचेरे भाई का सिर फूट गया था।
पुराने झगड़े में राजीनामे से पहले दूसरा हमला मुश्ताक अली ने बताया कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों का राजनीमा होना था, लेकिन उससे पहले उस पर नौजवानों ने हमला कर दिया। अस्पताल में चाचा सखी खान ने बताया कि उसका भतीजा मिट्टी फेंककर घर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते में नींबू पानी पीने के लिए रुक गया। पीड़ित के अनुसार कार सवारों ने भतीजे पर हमला कर दिया। कार चालक भी उनकी रिश्तेदारी में हैं।