Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में नशे में धुत्त युवक नाले में गिरा:पुलिस-लोगों ने रस्सी से निकाला; बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती पीर में अत्यधिक नशे की हालत में एक युवक गंदे नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पुलिस पहुंचकर मोर्चा संभाला जिसके बाद पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक की पहचान पल्लेदार (मजदूर) के रूप में हुई है, जोकि अविवाहित है।

प्रत्यक्षदर्शियों सौरभ के अनुसार, इलाके की बिजली (लाइट) करीब आधे घंटे से गुल थी, जिसके कारण हर तरफ अंधेरा छाया हुआ था। इसी बीच, अत्यधिक शराब के नशे में धुत एक युवक संतुलन खो बैठा और पास के ही एक गंदे नाले (नहर) में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों को इस घटना की भनक करीब 10 मिनट बाद लगी।

स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने जैसे ही नाले के भीतर एक व्यक्ति को पड़े हुए देखा, तुरंत बिना कोई समय गंवाए पुलिस और मीडिया को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। लाइव तस्वीरों में देखा जा सकता था कि पुलिस और लोग युवक को निकालने की योजना बना रहे थे।

युवक को निकाला गया सुरक्षित बाहर

स्थानीय युवाओं और पुलिस की मदद से व्यक्ति को गंदे नाले से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर पता चला कि युवक की सांसें चल रही थीं, लेकिन वह अत्यधिक नशे में होने के कारण पूरी तरह होश में नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाने की मांग की ताकि उसे प्राथमिक उपचार और दवा दी जा सके।

युवक की हुई पहचान

स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान कर ली है। उसका नाम ‘गोरा’ बताया जा रहा है, जो इसी इलाके या पास की कॉलोनी का रहने वाला है। वह पेशे से एक पल्लेदार (मजदूर) है और अभी अविवाहित है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने तक उसका कोई भी पारिवारिक सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस अब उसके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!