Wednesday , May 27 2026
Breaking News

जालंधर में देर रात फिर चली गोलियां, BMS फैशन के मालिक पर फायरिंग का आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सईपुर में गोलियां चलने के बाद अब सोमवार देर रात संतोखपुरा में गोलियां चल गई। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। फायरिंग का आरोप संतोखपुरा में BMS फैशन नाम से दुकान चलाने वाले लक्ष्य वर्मा पर लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संतोखपुरा के रहने वाले विषु साहनी ने बताया कि बीएमएस फैशन के मालिक के साथ उनका झगड़ा हुआ था। बाद में राजीनामा भी हो गया था। कल रात दुकान मालिक साथियों के साथ उनके घर आ गया। पहले घर के गेट को टांगें मारी और फिर गोलियां चलाकर फरार हो गया। वहीं अभी बीएमएस फैशन के मालिक ने अपना पक्ष नहीं दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR:युवती बोली- होटल बुलाया, ड्रिंक में नशा मिलाया, डांस के बहाने बैड टच भी किया

चंडीगढ़ , (PNL) : फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!