Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में तस्कर लाडा के अवैध घर चला बुलडोजर:नशे के खिलाफ पुलिस-निगम का बड़ा एक्शन; नोटिस दने के बाद भी नहीं हटाया कब्जा

जालंधर  , (PNL) : पंजाब सरकार की ‘नशे के विरुद्ध जंग’ मुहिम के तहत जालंधर पुलिस और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर दलीप सिंह उर्फ लाडा द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।जालंधर पुलिस और नगर निगम की टीमों ने आज ने जीएमपी फैक्ट्री के पास स्थित बाबा दीप सिंह नगर में नशा तस्कर दलीप सिंह उर्फ लाडा के ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद लाडा के घर पर कार्रवाई बुलडोजर कार्रवाई की। एडीसीपी-1 आकर्षी जैन ने बताया कि आरोपी दलीप सिंह ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा (अतिक्रमण) कर रखा था। नगर निगम की टीम के सहयोग से पुलिस ने इस अवैध निर्माण को पूरी तरह से डिमोलिश (ध्वस्त) कर दिया है।

नोटोरियस क्रिमिनल है दलीप सिंह पुलिस अधिकारी के अनुसार, दलीप सिंह उर्फ लाडा एक ‘नोटोरियस क्रिमिनल’ है। उस पर अब तक कुल 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 5 मामले एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत नशा तस्करी से जुड़े हैं, जबकि एक मामला धारा 188 के उल्लंघन का है।

आरोपी ने जांच में नहीं किया सहयोग एडीसीपी ने जानकारी दी कि आरोपी फिलहाल बेल पर बाहर है। नगर निगम द्वारा उसे अवैध कब्जे को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसने कोई सहयोग नहीं किया। इसी के चलते आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

नशा तस्करों को सख्त चेतावनी पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के जरिए बनाई गई अवैध संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य तस्करों पर भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!