Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वालों के चालान काटे, हंगामा करने वालों को दी चेतावनी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के गढ़ा इलाके में सोमवार देर रात ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने रातभर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कई युवकों ने मौके पर बहाने बनाने की कोशिश की। हालांकि, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं गया और कार्रवाई जारी रही।

सीनियर कॉन्स्टेबल कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गढ़ा इलाके में रात के समय दोपहिया वाहनों पर युवकों द्वारा हंगामा करने और नियमों का उल्लंघन करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह नाकाबंदी की गई। उन्होंने यह भी बताया कि केवल दोपहिया वाहन सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई और उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए।कुलविंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न क रने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!