Saturday , September 5 2026
Breaking News

जालंधर में जन्माष्टमी मेले में हथियारों से हमला:युवकों के 2 गुटों ने एक-दूसरे को दातर मारी, छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर , (PNL) : जालंधर के माता रानी चौक में जन्माष्टमी पर दो गुटों में तेजधार हथियार चले। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में झगड़े के बाद बस्ती बाबा खेल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को राउंडअप कर लिया। घटनास्थल पर हंगामा देखने को मिला।एक युवक ने दूसरे पर दातर से हमला कर दिया। इससे 2 युवकों के हाथ और सिर पर चोट लगी है। लोगों ने तुरंत युवकों को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। काबू किए गए एक युवक ने दूसरे युवक पर मारपीट के आरोप लगाए। युवक का कहना है कि उस पर 10 युवकों ने मिलकर हमला किया था।युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि कुछ युवक किसी की मां-बेटी को छेड़ रहे थे और उसने बचाव किया तो युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने युवकों से तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।

झगड़े के बाद राउंडअप किए गए बेटे को ढूंढती उसकी मां।

झगड़े के बाद राउंडअप किए गए बेटे को ढूंढती उसकी मां।

ACP बोले- जांच कर रहे हैं, कार्रवाई की जाएगी घटनास्थल पर एसीपी आतिश भाटिया भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद तथ्यों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। युवकों के पेरेंट्स को थाने बुलाया गया है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसे लेकर दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कर्मचारियों को तोहफा! 60% मिलेगा DA, मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच जारी पेंडिंग महंगाई भत्ता …

अजनाला में मामूली विवाद के बाद चली गोली:कांग्रेस नेता गंभीर घायल, अमृतसर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला में बीती देर रात मामूली विवाद के बाद गोली …

IND W vs PAK W: 100 छक्के और वर्ल्ड रिकॉर्ड… डबल धमाल को Smriti Mandhana तैयार, Pakistan की खैर नहीं

स्पोर्ट्स , (PNL) :  Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने …

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!