Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में चिकन शॉप पर मोबाइल चार्जर को लेकर झगड़ा:दुकान संचालक पर तानी पिस्तौल, मारपीट और तोड़फोड़ की

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के शामा चिकन कॉर्नर पर एक मोबाइल चार्जर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप में बदल गया। दुकान पर एक ग्राहक अपना चार्जर भूल गया था, जिसे लेकर भारी संख्या में आए युवकों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।आरोप है कि हमलावरों ने दुकानदारों पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और तोड़फोड़ की। इस दौरान बिरयानी जमीन पर गिर गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया।दुकानदार फैजान के अनुसार, वीरवार को दुकान पर आए कुछ युवकों का चार्जर रह गया था। शुक्रवार वे युवक वापस आए और अपने चार्जर के बदले दूसरे का चार्जर लेने की जिद करने लगे। हालांकि चार्जर के मुद्दे पर पहले ही बातचीत हो गई थी।

दुकान मालिक ने दी जानकारी ।

दुकान मालिक ने दी जानकारी ।

पिस्तौल से डराने का आरोप

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके एक कर्मचारी को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान हमलावरों ने दुकानदार के माथे पर पिस्तौल तक तान दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर तोड़फोड़ करते रहे। दुकान का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन दुकानदारों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी (दानिश) को पकड़ लिया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और ड्यूटी अफसर ने बारीकी से जांच की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है। दुकानदारों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!