Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में चार दिन के लिए बंद रहेंगी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, फगवाड़ा गेट समेत ये 12 मार्किटें होंगी बंद, इलेक्ट्रानिक वेलफेयर सोसायटी ने किया फैसला, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : अगर आप कोई इलेक्ट्रानिक आइट्म खरीदने का सोच रहे हैं तो 24 जून तक खरीद लीजिए। 25 जून से चार दिन के लिए शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें बंद रहेंगी। वीरवार को इलेक्ट्रानिक वेलफेयर सोसायटी, फगवाड़ा गेट की एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया कि गर्मी के चलते 25 जून से 28 जून तक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

चार दिन के लिए जो मार्किटें बंद रहेंगी उनमें गुरु नानक मार्किट फगवाड़ा गेट, फगवाड़ा गेट मार्किट, प्रताप बाग मार्किट, आहूजा मार्किट, हांगकांग प्लाजा मार्किट, मिलाप चौक मार्किट, भगत सिंह चौक मार्किट, रेलवे रोड मार्किट, सिद्धू मार्किट, जगदंबे काम्पलेक्स मार्किट, शेरे पंजाब मार्किट और चहार मार्किट शामिल है। हालांकि इन सभी मार्किटों में इलेक्ट्रिकल की दुकानें खुली रहेंगी।

इस मौके पर बलजीत सिंह आहलुवालिया, हरमिंदर पाल भसीन, नीटा मुरघई, हरमिंदर पाल सूद, विशाल कुमार, सुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह लक्की, सरबजीत आनंद, हरप्रीत लवली, जसपाल सिंह, अमरदीप सिंह, जसवंत अरोड़ा, राहुल जुनेजा, बलबीर सिंह, सोनू शर्मा, मुनीश अरोड़ा, मोहित कुमार, राज कुमार, विनीत कुमार व अन्य शामिल थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर से AAP नेता अजय कौल के पिता का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अजय कौल के पिता दयाल चंद …

राहुल गांधी की पंजाब रैलियों से पहले संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर …

डिफेंडर खराब होने के दावे पर घिरे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर …

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के …

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!