Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में चर्चित ट्रैवल एजेंट विनय हरि के दफ्तर में भयानक आग, पूरी बिल्डिंग जली, सवाह हुए कई पासपोर्ट, फूंट-फूंट कर रोए विनय, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : किसी समय पंजाब के चर्चित ट्रैवल एजेंट रहे विनय हरि के दफ्तर में रविवार देर रात भयानक आग लग गई। आग लगने से लोगों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना का पता चलते ही विनय हरी खुद मौके पर पहुंचे और ऑफिस की हालत देखकर खूब रोए। करीब 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। पानी के साथ फोम भी यूज की गई। 3.45 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह पौने 4 बजे आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विनय हरी का जालंधर स्थित ऑफिस किसी लग्जरी होटल से कम नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि एक-एक कर सारे फ्लोर चपेट में आ गए। जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई। हरी ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को 11:30 बजे सारे घटनाक्रम की सूचना मिली थी। घटना में उनका करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी, उस दौरान ऑफिस में सिर्फ एक ही व्यक्ति मौजूद था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!