Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जालंधर में घर से 3 चोरों ने उडा़ई बाइक, CCTV:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर नूरमहल के मोहल्ला सूड़ा में चोरी की एक वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित जतिंदर सेखड़ी ने बताया कि गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 की रात उन्होंने अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल एक मंदिर के पास वाली गली में खड़ी की थी। रात करीब 8:30 बजे जब वह वापस आए, तो मोटरसाइकिल गायब थी। जब उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें तीन अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल ले जाते हुए साफ दिखाई दिए।

पीड़ित का आरोप: 5 दिन बीतने पर भी पुलिस ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई

जतिंदर सेखड़ी ने इस घटना की सूचना तुरंत नूरमहल पुलिस को दी थी। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराए हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक चोरों को पकड़ने या बाइक बरामद करने के लिए कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली से परेशान होकर अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

सीसीटीवी में कैद वारदात

सीसीटीवी में कैद वारदात

पुलिस और मुंशी के बयानों में विरोधाभास: पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी

इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने नूरमहल थाने के मुंशी अमनदीप सिंह से संपर्क किया, तो पहले उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत मिलने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में अपना रुख बदलते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित को उनके पास भेजा जाए ताकि बयान दर्ज कर एफआईआर (FIR) की प्रक्रिया शुरू की जा सके। जब पत्रकारों ने मोटरसाइकिल की बरामदगी और देरी के कारणों पर सवाल पूछे, तो मुंशी ने चुप्पी साध ली।

इलाके में बढ़ता रोष

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहल्ला निवासियों में इस घटना को लेकर डर और रोष है, क्योंकि फुटेज के रूप में ठोस सबूत होने के बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नूरमहल पुलिस इस मामले में कितनी तेजी दिखाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!