Monday , July 20 2026
Breaking News

जालंधर में किसानों का PSPCL कार्यालय घेराव:धान सीजन में बिजली कटौती पर रोष, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दोआबा किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन धान की फसल के समय हो रही लगातार बिजली कटौती और इससे किसानों को हो रही समस्याओं के विरोध में किया गया।

कमेटी के नेताओं ने मीडिया को बताया कि धान की बुवाई का समय आ गया है, लेकिन बिजली की लगातार कटौती के कारण किसानों के खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे कृषि संबंधी अन्य कार्यों में भी देरी हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

पंजाब सरकार के दावे पर उठाया सवाल

उन्होंने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि पंजाब में कभी बिजली कटौती नहीं होगी। नेताओं के अनुसार, अब जब धान की फसल का महत्वपूर्ण समय है, तब किसानों और आम लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे धरने पर बैठे, तो बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जबकि इससे पहले उन्हें भारी बिजली कटौती झेलनी पड़ रही थी। कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति का ठोस प्रबंधन नहीं किया गया, तो आने वाले समय में किसान एक बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!