Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में आज ‘मां बोली पंजाबी’ मार्च: कई जगहों पर रूट डायवर्ट, सुरक्षा में 150 पुलिसकर्मी तैनात

जालंधर  ,(PNL) : जालंधर में आज ‘पंजाबी जागृति मंच’ द्वारा विशाल ‘मां बोली पंजाबी मार्च’ निकाला जा रहा है, जिसमें मशहूर गायक मनकीरत औलख भी शामिल होंगे। यह मार्च सुबह 10:30 बजे लायलपुर खालसा स्कूल (नकोदर रोड) से शुरू होकर देश भगत यादगार हॉल पर समाप्त होगा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 150 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों को अगले 3 घंटों के लिए डायवर्ट किया गया है।

जालंधर में पंजाबी भाषा के सम्मान में आज ‘मां बोली पंजाबी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मार्च की शुरुआत लायलपुर खालसा स्कूल, नकोदर रोड से वीरवार सुबह 10:30 बजे होगी। यह मार्च लायलपुर खालसा स्कूल से शुरू होकर डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), कंपनी बाग और नामदेव चौक से होते हुए देश भगत यादगार हॉल में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। उनके साथ अन्य कई प्रसिद्ध पंजाबी गायक भी इस मार्च का हिस्सा बनेंगे।

ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए 150 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। मार्च के दौरान प्रभावित होने वाले रूट लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए एक लिस्ट जारी की है, किन स्थानों पर जाने से बचना चाहिए श्री गुरु रविदास चौक और टी पॉइंट खालसा स्कूल, रिजेंट पार्क और फुटबॉल चौक, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक और गुरु नानक मिशन चौक, भगवान वाल्मीकि चौक से सिविल अस्पताल जाने वाली रोड,  बस्ती अड्डा, शू मार्केट टी पॉइंट और प्लाजा चौक, पीएनबी चौक, प्रेस क्लब चौक और नामदेव चौक, स्काईलार्क चौक और संविधान चौक (बीएमसी चौक)। इस पूरे आयोजन के दौरान जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, एडीसीपी सुखविंदर सिंह, एडीसीपी विनीत अहलावत, एसीपी कमलेश कौर और एसीपी परमिंदर सिंह सहित थाना-2, 4 और मॉडल टाउन के एसएचओ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!