Friday , July 3 2026
Breaking News

जालंधर में आंधी से गिरा पेड़, 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त:कोर्ट रोड पर सुबह हादसा; बाल-बाल बची लोगों की जान

जालंधर , ( PNL) ; जालंधर में तेज आंधी के कारण कोर्ट रोड पर एक विशालकाय सफेदे (यूकेलिप्टस) का पेड़ अचानक उखड़कर खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरते समय गाड़ियों के भीतर या आसपास मौजूद लोग समय रहते दूर भाग गए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। प्रभावित वाहन मालिकों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

जिस समय यह हादसा हुआ, वहां कई लोग मौजूद थे। पेड़ को गिरता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर लोग फुर्ती न दिखाते तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

काफी समय से झुका हुआ था पेड़

पीड़ित गाड़ी मालिक धीरज ने घटना की जामकारी देते हुए कहा कि सफेदे का यह पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ था। उन्होंने अपनी गाड़ी को पेड़ के पास ही पार्क किया था। धीरज के मुताबिक, वह अभी कुछ दूरी पर ही खड़े थे कि देखते ही देखते तेज आंधी के झोंके के साथ पेड़ सीधा उनकी गाड़ी पर आ गिरा। धीरज ने कहा कि यह भगवान का शुक्र था कि वह उस वक्त गाड़ी के अंदर नहीं थे, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

नगर निगम के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस हादसे ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि शहर के कई मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में ऐसे दर्जनों पेड़ हैं, जो या तो पूरी तरह सूख चुके हैं या फिर एक तरफ खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं। ये पेड़ हर वक्त राहगीरों और वाहनों के लिए मौत का जाल बने रहते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना-आवारा कुत्तों ने मजदूर को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर पर दांतों के निशान, खेत में मिला शव; बिहार का रहने वाला

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के कस्बा जगराओं के गांव पब्बियां में आवारा कुत्तों के हमले …

जालंधर में संडे-छुट्टी पर भी खुलेंगे पोस्ट ऑफिस:रक्षाबंधन को लेकर फैसला, जिले के 7 डाकघर खुलेंगे; आधार कार्ड भी बनेगा

जालंधर , (PNL) :  जालंधर में रक्षाबंधन को लेकर 6 पोस्ट ऑफिस छुट्टी वाले दिन …

पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल! रंधावा ने की अमित शाह से मुलाकात, चन्नी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले टूट सकती है। …

जालंधर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:BJP की महिला नेता की कार ठोकी, दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, सस्पेंड

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब के नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने …

पंजाब यूरिया घोटाले की जांच SIT के हवाले:खन्ना की SSP ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाई; आरोपियों की तलाश में पुलिस की रेड

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के चर्चित यूरिया घोटाले की जांच तेज हो गई है। खन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!