Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में 1,107 CCTV कैमरों का पहरा:ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 40,000 ई-चालान, अपराधियों पर भी नजर; ₹5 करोड़ जुर्माना वसूला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए 1,107 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पंजाब पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर अब जालंधर में भी ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इस साल अब तक करीब 40,000 ई-चालान जारी कर लगभग 5 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।

यह आधुनिक कैमरा सिस्टम न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा है, बल्कि अपराधियों को ट्रैक करने और सड़क हादसों के दौरान तुरंत सहायता पहुंचाने में भी मददगार साबित हो रहा है।

छोटे-बड़े चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय।

छोटे-बड़े चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय।

जानिए CCTV कैमरे कैसे तुरंत काट रहे ई-चालान:-

  • पुलिस ने करीब 40,000 ई-चालान काटे: इस साल जालंधर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के करीब 40,000 ई-चालान काटे हैं। इन चालानों के माध्यम से अब तक लगभग 5 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है।

  • शहर के हर छोटे-बड़े चौराहे पर CCTV एक्टिव: पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर के हर छोटे-बड़े चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं। जो भी वाहन ड्राइवर जेबरा लाइन पार करता है या रेड लाइट जंप करता है, उसका तुरंत ई-चालान जारी हो जाता है।

  • सड़क हादसों पर नजर रखता है हाई-टेक कंट्रोल: इसके साथ ही हाई-टेक कंट्रोल रूम सड़क हादसों पर भी लगातार नजर रखता है। जैसे ही किसी दुर्घटना की सूचना मिलती है, कंट्रोल रूम तुरंत अलर्ट जारी करता है और जरूरत पड़ने पर सड़क सुरक्षा बल (SSF) के साथ समन्वय कर पीड़ितों तक तुरंत सहायता पहुंचाता है।

सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें

जालंधर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें। गाड़ी चलाते समय रेड लाइट न तोड़ें और जेबरा क्रॉसिंग का हमेशा ध्यान रखें, ताकि वे भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बच सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!