Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : बीजेपी नेता योगेश मल्होत्रा पर हमले के मामले में कांग्रेसी नेता कुलदीप मिंटू के बेटे और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : बस्ती नौ में चुनाव वाले दिन बीजेपी नेता योगेश मल्होत्रा पर हमले के मामले में थाना पांच पुलिस ने कांग्रेसी नेता कुलदीप मिंटू के बेटे सुमित मिंटू के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुमित के अलावा बस्ती गुंजा की रजनी अंगुराल, ग्रोवर कालोनी की शिखा वर्मा और बिरदी कालोनी के शालू जरेवाल को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने सभी पर आईपीसी की धारा 323, 341 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। ये सभी धाराएं जमानती हैं।

योगेश मल्होत्रा ने बताया कि चुनाव वाले दिन वह बस्ती नौ में भाजपा के बूथ की तरफ जा रहे थे। तभी मिंटू व अन्य महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। ये सब उनसे राजनीतिक रंजिश रखते हैं। वहीं सुमित मिंटू का कहना है कि योगेश मल्होत्रा ने रजनी अंगुराल की तरफ पहले हमला किया और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इस दौरान हाथपाई में उनके चोट लगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!