Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लॉ गेट के पास चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने 9 विदेशी महिलाओं समेत 26 किए गिरफ्तार

फगवाड़ा, (PNL) : फगवाड़ा पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 पुरुष (सभी भारतीय नागरिक) और 13 महिलाओं (नौ विदेशी नागरिक व चार भारतीय नागरिक) शामिल हैं। इनके पास से नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी मिली है। फगवाड़ा के थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद तुरंत फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने दबिश दी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा जवानों ने एक छापेमारी की।

एसएसपी ने बताया कि हाल ही में यह देखा गया है कि कई विदेशी नागरिक क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। ये अनैतिक तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। वे सभी इस अवैध व्यवसाय से होने वाली कमाई पर जीवन यापन करते थे। उन्होंने बताया कि वीजा मानदंडों का उल्लघंन करने वाले विदेशियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

पैसा कमाने के चक्कर में देह व्यापार में उतरी लड़कियां

एसएसपी ने बताया कि देह व्यापार का यह रैकेट पीजी की आड़ मे चलाया जा रहा था। इसमें विदेशी लड़कियों की अहम भूमिका है। पीजी विदेशी नागरिकों को आसानी से मिल जाते थे क्योंकि वह अच्छे पैसे भरते हैं। कुछ तो भारत में बातौर छात्र ही आए थे। मगर यहां पर देह व्यापार शुरू कर दिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में सभी लड़कियों ने यह रास्ता चुना।

लड़कियों की फोटो दिखा फंसाते थे ग्राहक

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी हैं। ये ग्राहक लेकर आते थे। लॉ गेट पर आने जाने वाले लोगों को फोटो दिखाकर युवतियों को पसंद करवाते थे। इसके बाद उनसे पैसों की डील करते थे। पैसे तय होने के बाद लड़कियों के पीजी में ग्राहक को भेजा जाता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

जकार्ता में छिपा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला पंजाब पुलिस के शिकंजे में, ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया गया

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!