Thursday , October 1 2026
Breaking News

जालंधर प्रशासन ने लाइव कॉमेडी शो के द्वारा वोटर जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया

जालंधर, (PNL) : जालंधर प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार शाम वोटर जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत प्रसिद्ध स्टैंड-अप कमेडियन इंद्र साहनी ने एक लाइव कॉमेडी शो पेश गया, जिसका उदेशय युवा वोटरों को 1 जून, 2024 को लोक सभा मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह समागम आई.वी.वाई. वर्ल्ड स्कूल में हुआ, जिसमें कालेज के 500 से अधिक विद्यार्थी ने भाग लिया।

इंद्र साहनी ने अपने व्यंग्य द्वारा युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। अपने चुटकुलों से साहनी ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि मतदान डालने के नागरिक कर्तव्य पर भी ज़ोर दिया। कमेडियन इंद्र साहनी ने अपने चुटकुलों एंव व्यंग्य से 1 जून को मतदान करने वाले वोटरों के लिए होटल, रैस्टोरैंटे, माल और वंडरलैंड में उपलब्ध छूट के बारे में बताते हुए हास्य एंव प्रेरणा के साथ नागरिक भागीदारी को उत्साहित किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कई व्यापारिक संस्थानों को शामिल करके इस विशाल कवायद को पूरा करने के लिए प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाइव कॉमेडी शो युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के लिए जालंधर प्रशासन के प्रत्यनों का एक हिस्सा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के लक्ष्य के बारे में बताया और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बनाई गई अलग- अलग पहलकदमियों की रूप रेखा की भी जानकारी दी।

प्रोगराम में आई.वी.वाई वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड की पेशकारी भी दी। संगीतकारों ने प्रसिद्ध धुनें बजा कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया साथ ही लोकतंत्र के इस त्योहार की भावना को और अधिक दृढ़ किया। इस दौरान विशेष जिंगल ‘जालंधर इक गल्ल नोट करो, इक जून नू तुस्सी वोट करो’ भी लांच किया गया। वोटरों को प्रेरित करने के लिए तैयार इस जिंगल पर स्कूल की भंगड़ा टीम ने पेशकारी दी गई, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

चुनाव आब्जर्वर जिनमें जनरल आब्जर्वर जे. मेघनाथ रैडी, पुलिस आब्जर्वर सतीश कुमार और खर्चा आब्जर्वर माधव देशमुख शामिल है, भी प्रोगराम में मौजूद थे। स्कूल मैनेजमेंट ने आब्ज़र्वरों को गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया ।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर राहुल एस.,डी.आई.जी जालंधर रेंज एस. भूपति, एस.एस.पी. जालंधर देहाती डा.अंकुर गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा.अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. जय इन्द्र सिंह और बलबीर राज सिंह भी मौजूद थे।

इनकी उपस्थिति ने चुनाव भागीदारी को उत्साहित करने के लिए जिले के सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा किए रहे गंभीर प्रयासों के बारे में बताया ।

बता दे कि यह समागम मनोरंजन और नागरिकों की भागीदारी का शानदार मिश्रण था, जो मज़बूत लोकतंत्र प्रक्रिया को उत्साहित करने के लिए जालंधर प्रशासन की वचनबद्धता को दर्शाता है। कामेडी और संगीत से प्रशासन ने लोक सभा चुनाव में भारी मतदान के लिए युवाओं को मतदान की महत्ता के बारे में प्रभावशाली ढंग से अवगत करवाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!