Thursday , September 3 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस ने इंटरनेशनल तस्करी गिरोह पकड़ा:34.5 किलो चरस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार; 2 नेपाली, सभी का रिमांड लिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए टीम ने अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई है।

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने 28 अगस्त को डकोहा (रामा मंडी) निवासी देवानंद उर्फ नंदा को संदिग्ध हालत में रोका। तलाशी लेने पर उसके काले लिफाफे से 1.5 किलो चरस बरामद हुई।

इसके बाद थाना रामा मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। देवानंद से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार।

नेपाल कनेक्शन और होशियारपुर में छापेमारी

पूछताछ में सामने आया कि होशियारपुर का बुद्ध बहादुर और नेपाल का मूल निवासी सूर्यार्ती उर्फ हिम रति (हाल निवासी होशियारपुर) भी इस नशे के काले कारोबार में शामिल हैं। पुलिस ने 29 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बुद्ध बहादुर से 15 किलो और सूर्यार्ती से 18 किलो चरस बरामद हुई।

आरोपी रिमांड पर, पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी देवानंद उर्फ नंदा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पहले भी जालंधर कैंट और NCB चंडीगढ़ में NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं, बाकी दोनों आरोपियों का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है।

तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : जालंधर नॉर्थ में बड़ा सियासी धमाका, BJP में शामिल होगा बड़ा नेता, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है, जहां …

अमृतसर में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन:सरकारी जगह से 1800 लीटर लाहन बरामद, पंचायत पर सहयोग न करने का आरोप

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गांव कोटली सक्का में अवैध शराब के खिलाफ एक्साइज विभाग …

लुधियाना में हेड टीचर की क्लासरूम में मौत:राउंड पर आए, पानी दिया तो गिलास पकड़ते ही गिरे; ड्रग सेंसस के वक्त अटैक हुआ था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर की क्लासरूम में तबीयत …

ED चिट्‌ठी पर बोले पंजाब AAP प्रधान- डराने की कोशिश:केंद्र के इशारे पर काम कर रही एजेंसियां, हंगामा खड़ा करना BJP का मकसद

चंडीगढ़ , ( PNL) : पंजाब में ईडी की चिट्‌ठी और कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा …

अमृतसर में 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन:घर-घर की तलाशी ली, नशे के कारोबार की सूचना मिली; 10 राउंडअप

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अनगढ़ इलाके में बुधवार तड़के पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!