Thursday , October 22 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस ने PNB डकैती कांड का किया खुलासा:रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य लुटेरा,हथियार और नकदी बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने खुरला किंगरा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुई दिन-दहाड़े डकैती की वारदात को मात्र 24 घंटों के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया है, जो जालंधर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन का रहने वाला है। वारदात में शामिल आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी (DSP) हरभजन सिंह का बेटा है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और लूट की कुछ राशि बरामद कर ली है, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी अमरबीर सिंह, एसीपी संजय कुमार और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सर्बजीत सिंह जैसे अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी रिटायर्ड डीएसपी का बेटा

जांच के दौरान पुलिस की रडार पर सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह आया। जब पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी सिमरनजीत सिंह शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक, ग्रीन मॉडल टाउन का निवासी है। उसके पारिवारिक बैकग्राउंड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया, क्योंकि वह रिटायर्ड डीएसपी हरभजन सिंह का बेटा है। आरोपी के पास से लूटी गई रकम बरामद की गई

पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार (वेपन) और लूटी गई नकदी का एक हिस्सा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज

सिमरनजीत सिंह का आपराधिक इतिहास भी पुराना रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले भी बटाला और एसएएस नगर (मोहाली) में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!