Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने विधायकों और मंत्रियों के साथ की बैठक, रिंकू-अंगुराल के छोड़ने और लोकसभा चुनाव को लेकर किया विचार-विमर्श, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को जालंधर में है। उन्होंने स्थानीय होटल में जालंधर लोकसभा क्षेत्र के विधायकों व मंत्रियों से मीटिंग की। बैठक में लोकसभा चुनाव में कैसे जीत दर्ज की जाए, इसको लेकर विचार-विमर्श किया। सांसद सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने के बाद सीएम पहली बार मीटिंग के लिए जालंधर पहुंचे थे। मीटिंग में हर मुद्दे पर मंथन हुआ।

सीएम ने स्थानीय नेताओं से दोनों नेताओं रिंकू व अंगुराल के पार्टी छोड़ने के बाद बने हालात पर फीडबैक लिया गया। वहीं, सीएम ने कहा कि सरकार ने दो साल में काफी काम किए हैं। हमारी सारी गारंटियां पूरी हो चुकी हैं। इन्हीं चीजों को लेकर अब जनता के बीच में जाना है।

CM भगवंत मान विधायकों व मंत्रियों को साफ किया है कि आप ही अपने ही हलके के स्टार प्रचारक हो। क्योंकि आप लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। अब चुनाव में दो महीने से कम समय रह गया है। ऐसे में हमें हर गांव व गली में जाकर लोगों से मिलना है। बडी-बड़ी रैलियों की जगह छोटे छोटे आयोजन कर लोगों से जुड़े।

वहीं, उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन वह भी प्रत्येक हलके को देंगे। इस दौरान रैलियां व रोड शो किए जाएंगे। वहीं, उन्होंने विधायकों को कहा कि लोगों की दिक्कतों को पहल के आधार पर हल करें। ताकि उनका विश्वास सदैव बना रहे है। पार्टी बाजी से उठकर काम करे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!