Monday , July 6 2026
Breaking News

जालंधर-घर में बने मंदिर में लगी भीषण आग:सिलेंडर फटने से 3 लोग झुलसे, शॉर्ट सर्किट से हादसा; घर का सामान राख

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे 3 लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना सुबह उस समय हुई जब घर के मालिक सैर पर निकलने वाले थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए।

पंखे के शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार, जो घर के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आग पर काबू पाते समय घर के अंदर रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। सुदर्शन कुमार ने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

कंट्रोल रूम से घर में आग लगने की सूचना मिली

वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से घर में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने देरी का कारण बताते हुए कहा कि गलियों में बिजली के तार बहुत नीचे थे, जिससे उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग बुझाने तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटी फिल्म ‘Sutlej’, समर्थन-विरोध के बीच Punjab में छिड़ी बहस; दिलजीत बोले- इंटरनेट से अब कोई हटा नहीं सकता

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!