Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज नहीं लग पाने से नाराज जगबीर बराड़ ने आप छोड़ी, बीजेपी में शामिल हुए, राजनीतिक सफर में चार पार्टियां बदल चुके हैं बराड़, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : कैंट का हलका इंचार्ज नहीं लग पाने से नाराज पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। वह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बराड़ ने अपने राजनीतिक सफर में कई पार्टियां बदल ली है। पहले वह अकाली दल में थे। फिर कांग्रेस में आ गए। उसके बाद पीपीपी ज्वाइन की। फिर अकाली दल में शामिल हो गए और अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हो गए हैं।

जगबीर बराड़ के राजनीतिक सफर के मुताबिक 2007 में वह पहली बार अकाली दल से विधायक बने। 2012 में पार्टी ने बराड़ का टिकट काटकर परगट सिंह को दी। टिकट कटने से नाराज होकर बराड़ कांग्रेस में चले गए। 2012 में कांग्रेस से बराड़ ने जालंधर कैंट से चुनाव लड़ा और परगट सिंह से हार गए। 2017 के चुनाव में परगट सिंह कांग्रेस में आ गए और पार्टी ने बराड़ की टिकट काटकर उन्हें नकोदर भेज दिया। बराड़ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से नकोदर से चुनाव लड़ा और हार गए। इससे पहले वह पीपीपी में शामिल हो गए थे।

2022 के चुनाव में बराड़ ने कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में वापसी कर ली। अकाली दल ने बराड़ को जालंधर कैंट से टिकट दी। बराड़ एक बार फिर परगट सिंह से हार गए। उसके बाद बराड़ ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। बराड़ को आप ने पंजाब का महासचिव भी लगाया, लेकिन वह जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज लगना चाहते थे। मगर पार्टी ने राजविंदर कौर थियाड़ा को हलका इंचार्ज लगाया, जिससे नाराज होकर बराड़ आज भाजपा में चले गए। अब बराड़ का दावा है कि वह किसी पद के लालच में भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!