Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुई सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर आज जालंधर के जालंधर के शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंची। यहां पर उन्होंने माथा टेका और पंजाब की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने मां त्रिपुर मालिनी धाम में पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रबंधक, कैशियर परविन्दर बहल ने डा. गुरप्रीत कौर को मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान उद्योगपति शीतल विज के पुत्र अभिषेक विज भी उपस्थित थे l डा. गुरप्रीत कौर ने मंदिर में देवी दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों और प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता भी की। उन्होंने प्रबंध कमेटी के कामों की प्रशांसा की l

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!