Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर के युवक की हिमाचल प्रदेश के भागसू वॉटरफॉल में डूबने से मौत, पानी ओवरफ्लो होने के कारण हुआ हादसा

धर्मशाला, (PNL) : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज घूमने आए जालंधर के युवक की भागसू वॉटरफॉल की नीचे खड्ड में डूबने से मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक जालंधर का रहने वाला था।

जालंधर से मैक्लोडगंज घूमने आए पांच दोस्त शनिवार को भागसूनाग वॉटरफॉल घूमने गए। इस बीच वह भागसू वॉटरफॉल (Bhagsu Waterfall) से नीचे बहती खड्ड में नहाने उतर गए। इसी बीच पवन कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी भार्गव नगर, नजदीक राकेश टेंट हाउस, जालंधर (पंजाब) खड्ड के बाहव में खुद को नहीं संभाल पाया और उसका पांव फिसल गया। देखते ही देखते वह खड्ड में भह बह गया। उसके साथ आए दोस्त अमित कुमार ने मैक्लोडगंज थाने में इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एएसआई राकेश परमार के साथ आए मुख्य आरक्षी नरजीव व आरक्षी सन्नी ने उसकी तलाश शुरू की। इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ कांगड़ा भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पवन की तलाश में भागसू वॉटरफॉल (Bhagsu Waterfall) खड्ड में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। देर शाम घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पवन का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!