Saturday , December 13 2025
Breaking News

जालंधर के युवक की विदेश में बेरहमी से हत्या, गुरुद्वारा से माथा टेककर लौट रहा था, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर दुबई से आ रही है। जालंधर कैंट के रहने वाले एक युवक की दुबई में बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जमशेर खास के रहने वाले पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी।

जानकारी के मुताबिक पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़पता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार क लिया गया था। गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मान सरकार का ग्रीनिंग पंजाब मिशन : 12,55,700 रिकॉर्ड वृक्षारोपण से पंजाब बना ग्रीन ज़ोन, राज्य की सबसे बड़ी पर्यावरणीय उपलब्धि!

चंड़ीगढ़, (PNL) : मान सरकार ने पंजाब के भविष्य के लिए एक ऐसा कदम उठाया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!