Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के गुरुद्वारे में बेअदबी, महिला ने गुटका साहिब फाड़ा:अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी, बच्चे डरकर भागे; लोग बोले- महिला को पहली बार देखा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के सगवाल गांव स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला ने गुटका साहिब के पन्नों की बेअदबी की। घटना के बाद गांववालों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशनगढ़ चौकी पुलिस ने आरोपी महिला राधिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने बताया कि महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई और अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी। इससे गुरुद्वारा साहिब के अंदर मौजूद बच्चे डर गए। महिला ने इसके बाद गुटका साहिब को पकड़कर उसके पन्नों को फाड़ दिया। बच्चों ने बाहर आकर गांववालों को बेअदबी की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया।

सरपंच ने यह भी बताया कि महिला को पहली बार गांव में देखा गया था। जब उससे पूछताछ की गई तो वह किसी दूसरी भाषा में बात करने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला को थाने ले गई।

किशनगढ़ चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला ने गुटका साहिब के पन्नों को फाड़कर बेअदबी की है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।

हेड ग्रंथी ने पुलिस को बताया कि वह सुख आसन के बाद बाथरूम गए थे। उस समय गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान महिला ने अंदर आकर गुटका साहिब की बेअदबी की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हेड ग्रंथी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!