Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने CP स्वपन शर्मा की अगुवाई में अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी, 240 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने CP स्वपन शर्मा की अगुवाई में अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 48 किलो हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 240 करोड़ रुपए हैं। शहर के इतिहास में नशीली दवाओं की ये सबसे बड़ी खेप है। इसके अलावा  पुलिस ने 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि, नोट गिनने की मशीन और तीन हाईटेक वाहन भी बरामद किए हैं।

सीपी ने बताया कि इस सिंडिकेट गैंग के तार सीमाओं के पार ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं और घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक फैला हुआ है। सीपी ने बताया कि उक्त आरोपियों को वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी से आठ किलो हेरोइन बरामद की।

ड्राइवर सतनाम सिंह उर्फ ​​बब्बी निवासी गांव ढंडियां, बंगा, नवांशहर था। जोकि जालंधर में सुभाष नगर में किराए पर रहता था। जिसके बाद उक्त आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने अमन रोजी और उसके पति हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तार नकोदर के पास से हुई थी। जिनसे 40 किलो हेरोइन, 21 लाख कैश और दो गाड़ियां बरामद की।

सतनाम के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान वह जेल में भी रहा है। जेल में रहते वक्त उसकी जान पहचान नशा तस्करों से हुई थी। जिसके बाद वह बड़े नेटवर्क से जुड़ गया था। व्यापक नेटवर्क के सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!