Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स में देशभक्ति का माहौल : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के अंतर्गत करवाई जा रही गतिविधियाँ

जालंधर, (PNL) : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ‘मेरी मेरी माटी,मेरा देश’ थीम के अंतर्गत अलग-अलग कक्षाओं से विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जा रही हैं। इनोकिड्स के कक्षा स्कॉलर्स के विद्यार्थियों के लिए ‘यूनिटी इन डाइवर्सिटी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे विविधता में एकता का संदेश देते हुए भिन्न-भिन्न राज्यों जैसे बंगाली, महाराष्ट्रीयन, पंजाबी, तमिलियन आदि की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने संबंधित राज्यों की संस्कृति, परंपरा के बारे में बताया।‌ कक्षा एक्सप्लॉरर्स के विद्यार्थियों के लिए ‘फ़न विद क्रेयॉन्स’ कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने दी गई आकृति में अपनी कल्पना अनुसार रंग भरे। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने परेड में भाग लिया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से ‘मेरी माटी,मेरा देश’ थीम पर कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने देश-प्रेम के प्रति अपने हृदयगत भावों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा चौथी के बच्चों से ‘प्लेटेबल ट्राईकलर डिश’ प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने तिरंगे के रंगों को दर्शाती विभिन्न डिशिज़ बनाई। इनोसेंट हार्ट्स का पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के उद्घोषों से गूँज उठा। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने कहा इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाने का उद्देश्य बच्चों में देश-प्रेम की भावना विकसित करना है। उन्हें देश की संस्कृति और सभ्यता से परिचित करवाना है‌‌।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!