Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर : इतनी सी छोटी बात को लेकर आटो चालक ने डीएसपी को गोली मारकर मार डाला, पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : डीएसपी दलबीर सिंह देओल कत्ल केस को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। केस में पुलिस ने प्रतापपुरा के रहने वाले आटो चालक विजय को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वह मोहन नगर में किराए पर रहता था।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रैस कांफ्रेंस दौरान बताया कि अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह संगरूर में तैनात थे। वह कपूरथला रोड स्थित खोजेवाल में रहते थे। 1 जनवरी को उनकी लाश बस्ती बावा खेल से सटे लैदर कंप्लेक्स से मिली थी।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि डीएसपी ने उस रात कपूरथला चौक में मामा के ढाबे पर खाना खाया और वहां से घर जाने के लिए आटो पर बैठ गए। लैदर कंप्लेक्स के पास आटो चालक विजय ने उन्हें घर छोड़ने से मना कर दिया। इस बात को लेकर डीएसपी और आटो चालक के बीच बहस हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि विजय ने डीएसपी से ही उनकी पिस्तौल छीनकर गोली मार दी। गोली डीएसपी के माथे के आर-पार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमिश्नर ने बताया कि आरोपी विजय के खिलाफ पहले भी एक मारपीट का केस दर्ज रह चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!