जालंधर : आम आदमी पार्टी को मिली और मजबूती, पूर्व पार्षद तरसेम और अनमोल ग्रोवर हुए आप में शामिल
Punjab News Live -PNL
July 3, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : वेस्ट उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिल गई है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और स्व. श्रवण ग्रोवर के बेटे भाजपा नेता अनमोल ग्रोवर आप में शामिल हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने दोनों को पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि अनमोल के पिता लंबे समय तक कांग्रेस से पार्षद रहे हैं और उनकी माता कमलेश ग्रोवर भी पार्षद रह चुकी हैं।
