Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : आप नेता कीमती भगत की फेसबुक आईडी से मस्जिद को लेकर की गई गलत टिप्पणी, मुस्लिम समाज में रोष, पुलिस को शिकायत

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के नेता कीमती भगत की फेसबुक आईडी से मस्जिद को लेकर गलत टिप्पणी की गई है, जिसको लेकर मुस्लिम समाज में रोष पैदा हो गया है। कीमती भगत के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। गुरु संत नगर के रहने वाले आजाद पुत्र निसार अहमद ने बताया कि कीमती भगत ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, जिस पर मस्जिद को लेकर गलत टिप्पणी की है।

कीमती ने लिखा है कि जब कुत्ते की मौत आती है तो वह मस्जिद के उपर पेशाब करता है। आजाद ने कहा कि कीमती ने ऐसा लिखकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत की है। उन्होंने कहा कि अगर आप नेता के खिलाफ केस दर्ज न हुआ तो बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं कीमती भगत ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसी कोई पोस्ट नहीं डाली गई। किसी ने फेक आईडी बनाकर इसे अपलोड किया है। बता दें कि कीमती भगत पहले बीजेपी और फिर अकाली दल में रह चुके हैं। अकाली सरकार दौरान वह गौ सेवा बोर्ड के चेयरमेन भी बने थे। हाल ही में लोकसभा उप-चुनाव दौरान वह आप में शामिल हो गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!