Friday , May 29 2026
Breaking News

जालंधर : आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में नामजद हुए पूर्व SHO नवदीप सिंह के खिलाफ धारा 295-ए लगाने की भी मांग, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : ब्यास दरिया में कूदे दो भाईयों के सुसाइड मामले में तलवंडी चौधरियां थाने की पुलिस ने जालंधर के थाना एक के पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज का है। इन सभी को आईपीसी की धारा 306 के तहत नामजद किया गया है। हालांकि मृतक जश्नदीप और मानवदीप के परिवार वालों ने एसएचओ व अन्यों के खिलाफ 295-ए की भी धारा लगाने की मांग की है।

परिवार ने कहा कि इन तीनों ने ही थाने में मानवजीत के साथ मारपीट की थी और उसकी पगड़ी तक उतार दी थी। परिवार की मांग है कि एसएचओ नवदीप सिंह पर पगड़ी की बेअदबी करने के लिए धारा 295-ए भी जोड़ी जाए। बता दें कि लगभग दो सप्ताह पहले जालंधर के एक एसएचओ से तंग आकर दो भाइयों ने गोविंदवाव पुल दरिया में छलांग लगाई थी।

शनिवार को दरिया के नजदीक खेतों से एक शव बरामद हो गया। मृतक के परिवार ने शव की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस को दिए बयान के आधार पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तलवंडी चौधरियां थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ- घोटाले की रकम से खरीदी लग्जरी गाड़ियां:इनमें ₹4.30 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन, रेंज रोवर, BYD सील शामिल, पुलिस ने जब्त कीं

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ नगर निगम में ₹200 करोड़ के स्मार्ट सिटी घोटाले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!