Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर : OM Visa के मालिक साहिल भाटिया की शिकायत पर आफिस में काम करने वाले लड़की और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : बस स्टैंड के पास एजीआई बिजनेस सैंटर में स्थित OM Visa के मालिक साहिल भाटिया की शिकायत पर उनके आफिस में काम करने वाली लड़की सिमरनजीत कौर निवासी गुरदासपुर व प्रिंस मसीह निवासी गांव गाखल थाना मकसूदां पर धोखाधड़ी व 13 पासपोर्ट एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।

साहिल भाटिया ने बताया कि उनके आफिस में सिमरनजीत कौर नामक लड़की पिछले काफी समय से नौकरी करती थी। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी। इसके कुछ समय बाद ही उनके आफिस में गुरदासपुर निवासी आकाश ठाकुर नामक उनका क्लाइंट आया, जिसने बताया कि उसने यू.के. में पढ़ाई के तौर पर उनकी कंपनी के माध्यम से अपना वीजा आवेदन पत्र अप्लाई करना था, जिसके चलते उसने उनकी कंपनी के माध्यम से यूनिवर्सिटी की फीस जमा करवाने के लिए पैसे दिए।

साहिल भाटिया ने आरोप लगाया कि उन्हें बाद में पता चला कि उनकी कंपनी में काम करने वाली सिमरनजीत कौर व प्रिंस मसीह नामक युवक ने उनके क्लाइंट से यूनिवर्सिटी में फीस जमा करवाने को लेकर उनसे अधिक पैसे लेकर उनसे धोखाधडी की है, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी, जिन्होंने मामले की जांच ए.सी.पी. ट्रैफिक आतिश भाटिया को सौंपी थी। वहीं जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!