Wednesday , October 14 2026
Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह विमान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान को लेकर अलर्ट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं.बताया जा रहा है कि विमान के पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था. विमानन क्षेत्र में स्क्वाक-7500 का इस्तेमाल हाईजैक या विमान पर अवैध कब्जे की स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है. इसी अलर्ट के बाद विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:45 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया. सुरक्षा संबंधी आपात स्थितियों में विमान को आइसोलेशन वे पर रखा जाता है, ताकि सुरक्षा एजेंसियां उसकी जांच कर सकें और अन्य विमानों से उसे अलग रखा जा सके. फिलहाल अलर्ट की वजह और पायलट की ओर से स्क्वाक-7500 कोड घोषित किए जाने के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

तेल अवीव में भी विमान हाईजैक अलर्ट से मचा था हड़कंप

इससे पहले 30 सितंबर 2026 को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से भी हाईजैक अलर्ट आया था. बोइंग 737 मैक्स विमान ने पहले इमरजेंसी कोड 7700 और फिर कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 जारी किया. 7500 कोड विमान में हाईजैक या अवैध हस्तक्षेप की आशंका का संकेत देता है. इसके बाद विमान का रास्ता बदला गया और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.इस घटना में विमान के ओमानी को-पायलट पर पायलट पर हमला करने और विमान को तेल अवीव एयरपोर्ट के टर्मिनल से टकराने की कोशिश करने का आरोप है. विमान की ऊंचाई में तेजी से गिरावट आई और स्थिति संभालने के लिए विमान में मौजूद दूसरे पायलटों व यात्रियों ने हस्तक्षेप किया. विमान को सुरक्षित तबुक में उतारा गया. मामले की जांच के दौरान अधिकारियों ने इसे विमान पर कब्जे की कथित कोशिश के रूप में देखा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Jalandhar में 120 फुटी रोड पेट्रोल पंप पर हुड़दंगियों:बेकसूर युवकों को पीटा, बिना नंबर प्लेट के गाडियो में तेल डलवाने आए थे आरोपी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

कॉकरोच जनता पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को अदालत ने 5 दिन के लिए जेल भेजा, रात 3 बजे हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने दर्ज किया ये केस, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) …

जालंधर के वार्ड नंबर 48 में नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालंधर, (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशों के दुष्प्रभावों …

जालंधर के सेंट्रल टाउन में चौकीदार से लूट. CCTV:सो रहे चौकीदार पर डंडे से हमला कर फोन छीना, आरोपी मौके से फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना 3 के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल टाउन इलाके में …

चंडीगढ़ में किसानों और सरकार की बैठक:13 मांगों पर होगा मंथन, लैंड पूलिंग-MSP गारंटी और कर्ज माफी पर बनेगी स्ट्रेटजी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन …

अमृतसर में नशा-तस्करी और हथियार-सप्लाई करने वाले 5-मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार; 1 ड्रोन, 6 पिस्तौल और 4.409 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने …

ट्रेवलिंग व्लॉगर बोला- गोल्डन टेंपल में बदसलूकी हुई:रोते हुए बोला- मुझे पैरों में गिराया; SGPC ने कहा- यहां वीडियो बनाना मना है

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर …

लुधियाना में 5वीं की छात्रा से रेप:फेसबुक पर युवक ने दोस्ती की, घर में घुसकर धमकाया; मां मेकअप आर्टिस्ट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने 14 साल की नाबालिग से रेप कर …

जालंधर में महिला से सोने की चेन झपटी CCTV:हफ्ते भर के अंदर स्नेचिंग की दुसरी वारदात, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!