Monday , March 30 2026
Breaking News

जमानत मिलने के बावजूद जेल में रहेंगे कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा, पुलिस ने नई धारा जोड़ी, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : फिरोजपुर जिले के कांग्रेस प्रधान व जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रिहाई लटक गई है। कुलबीर जीरा के खिलाफ पुलिस ने एक और धारा जोड़ दी है। यह धारा 107,151 है। जीरा पर पहले सरकारी दफ्तर में घुसकर मिसबिहेव और काम में दखलअंदाजी का केस दर्ज हुआ था। जीरा को गुरुवार को रूपनगर से रिहा किया जाना था लेकिन जेल में जीरा से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि कुलबीर जीरा को मामले में नई धारा जोड़कर दोबारा हिरासत में लिया गया है।

पूर्व सीएम चन्नी ने आरोप लगाया कि कुलबीर जीरा को जेल में परेशान किया जा रहा है। जेल अधिकारी भी सरकार से डरे हुए हैं। चन्नी ने कहा कि भले ही कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता को जेल में डाल दो, फिर भी कांग्रेस बदमाशी के खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी। उनके साथ कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह और लाडी शेरोवालिया भी थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!