Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जगराओं में मनियारी शॉप पर लगी आग:शॉर्ट सर्किट से भड़की, सारा सामान जला; एक करोड़ तक के नुकसान की आशंका

लुधियाना  , (PNL) : जगराओं के सिधवां बेट में बुधवार सुबह एक मनियारी की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सिधवां बेट में मेन रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास सुदर्शन मल्लन के पुत्र सुधीर मल्लन (लगभग 54-55 वर्ष) की मनियारी की दुकान है। सुबह करीब 5 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उसने तुरंत दुकान मालिक सुधीर मल्लन और जगराओं फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

करीब 3 घंटे आग बुझाने में लगे

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 3 घंटे आग बुझाने में लग गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीण सुबह 8 बजे तक आग बुझाने में जुटे रहे।

सारा सामान जलकर राख

जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मनियारी का भारी स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। दुकान मालिक के अनुसार घटना में लगभग 80 लाख से एक करोड़ रुपए तक का भारी नुकसान होने का अनुमान है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!