Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में कारोबारी से मांगी ₹2 करोड़ रंगदारी:गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकाया, अंबाला पुलिस ने 2 शूटर पकड़े

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक कारोबारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर फोन कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्टेशन 39 ने मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि शिकायतकर्ता ने पुलिस को 22 अप्रैल को शिकायत दी थी, जबकि पुलिस ने 28 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की।

वहीं हरियाणा के अंबाला पुलिस ने रोहित गोदारा के दो शूटरों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। इसका खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है।

हथियार देकर वारदात को अंजाम देने भेजा

हरियाणा पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथियों जयप्रकाश उर्फ जेपी, देवेन्द्र और वीरेन्द्र उर्फ चारण ने हथियार देकर अंबाला भेजा था। 27 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे एसटीएफ की टीम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने NH-44 ओवरब्रिज के नीचे मौजूद थी।

इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि भूपेंद्र सिंह उर्फ गुज्जर उर्फ थप्पा (निवासी आगरा, यूपी) और नितिन उर्फ जट्टा (निवासी भरतपुर, राजस्थान) गैंगस्टर रोहित गोदारा के लिए शूटर का काम करते हैं और अवैध पिस्टल लेकर शास्त्री कॉलोनी के पास किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। 32 बोर की एक देसी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन में 3 जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस थाना सेक्टर 39।

पुलिस थाना सेक्टर 39

खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया

चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि वह प्रिज्म सर्विसेज का मालिक है और वह खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव में रहता है। 22 अप्रैल 2026 की शाम वह सेक्टर-40 चंडीगढ़ में मौजूद था, तभी उसे अज्ञात नंबर से कॉल और वॉयस मैसेज आए। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और पहले 1 करोड़ रुपए की मांग की, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 करोड़ कर दिया गया।

आरोपी ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने उसकी लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी होने की बात भी कही, जिससे उसे लगा कि गैंग के लोग उसका पीछा कर रहे हैं।

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने 24 घंटे के अंदर पैसे देने का अल्टीमेटम दिया और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे शिकायतकर्ता और उसके परिवार में डर का माहौल है। शिकायतकर्ता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!